रविवार, 28 फ़रवरी 2010

प्रहलाद

न दिन होगा न रात, न मनुष्य न जानवर
न घर में न बाहर, न धरती होगी न आसमान
इन सभी स्थितियों में कोई उसे मार नहीं पायेगा
राजा हिरन्यकश्यप को मिला ब्रह्माजी का वरदान

वरदान मिलते ही उमड़ आया बस एक अरमान
अब वही कहलाना चाहता था भगवान्
मगर विधि का विधान कुछ और था
आँगन में जन्मी विष्णु भक्त संतान

पुत्र की भक्ति पर खूब ज़ोर अजमाया
तरह तरह से उसे बहुत सताया
अंत में अग्नि वरदान प्राप्त बहिन को बुलाया
और प्रहलाद को उसकी गोद में बैठकर जलाया

प्रहलाद का बाल भी बांका न हुआ मगर
फागुन की पूर्णिमा को होलिका का दहन हुआ
हिरन्यकश्यप की अन्तिम घड़ी भी आ पहुँची
सांझ ढले घर की सीडियों पर उसका वध हुआ

आधे मनुष्य और आधे शेर के रूप में
भक्त को बचाने भगवन बने नरसिम्हन
निस्स्वार्थ भक्ति का इससे उत्तम फल क्या होगा
विपत्ति में सदैव साथ होंगे साक्षात् नारायण

सोमवार, 15 फ़रवरी 2010

वैलेंटाइन

मोहब्बत है हवाओं में, इश्क का बिखरा खुमार है
पंचमी बसंत की मानते थे पहले
कुछ सालों से नया रिवाज़ है

मोहब्बत के मसीहा की सौगात को कहते हैं वैलेंटाइन डे
दूर परदेस में शुरू हुआ, अपनाया हमने बड़ी खुशी से

इसी बहाने प्यार का इज़हार हो जाए
जुबां पर रुकी वो बात हो जाए
अब तक इन्कार ही टकराया तो क्या हुआ
इस दफा शायद इकरार हो जाए

मोहब्बत

एक पल है मोहब्बत, एक उम्र है मोहब्बत
जिसकी सज़ा नहीं कोई वो जुर्म है मोहब्बत

कुछ प्यार है मोहब्बत, कुछ ख़ार है मोहब्बत
जहाँ रोज़ इबादत होती है वो मज़ार है मोहब्बत

एक साँस है मोहब्बत, एक आस है मोहब्बत
जो बुझी न कभी वो प्यास है मोहब्बत

कुछ इन्कार है मोहब्बत, कुछ इकरार है मोहब्बत
जो हुआ न कभी वो इज़हार है मोहब्बत

The Day I Fell in Love With You

Don't remember the moment I saw you
Can't recollect the day I met you
But I'm sure it wasn't long ago
The day I fell in love with you.

Was it a monday or the night of saturday
Whatever it was, it was a normal day
But I'm sure there was romance in the air
The day I fell in love with you.

Were you wearing a dress of yellow
And did we share a warm hello
But I'm sure we were close to each other
The day I fell in love with you.

I'm not sure who made the first move
Or who was getting into who's groove
But I'm sure you were in my arms
The day I fell in love with you.

Oh I really wanted to scream
When I realised it to be only a dream
But I'm sure I have fallen in love
The day I fell in love with you.